4 जुलाई 2012 - 19:30

ईरान की परमाणु ऊर्जा की राष्ट्रीय संस्था के प्रमुख ने विशेषज्ञों के स्तर पर होने वाली वार्ता में गुट पांच धन एक से गंभीरता दिखाने की मांग की है........

 ईरान की परमाणु ऊर्जा की राष्ट्रीय संस्था के प्रमुख ने विशेषज्ञों के स्तर पर होने वाली वार्ता में गुट पांच धन एक से गंभीरता दिखाने की मांग की है। डाक्टर फरीदून अब्बासी ने अपने एक बयान में कहा कि पांच धन एक गुट को ईरान के साथ विशेषज्ञों के स्तर पर होने वाली वार्ता में गंभीरता का प्रदर्शन और तार्किक प्रमाणों के आधार पर मतभेदों को सुलझाना चाहिए। ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने कहा कि ईरान पांच धन एक गुट के साथ वार्ता में इस बात पर बल दे रहा है कि एनपीटी समझौते के अंतर्गत तेहरान को प्राप्त अधिकार स्वीकार किये जाएं।      डाक्टर फरीदून अब्बासी ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों में वृद्धि की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन प्रतिबंधों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगासमाचार समाप्त.......166